24 Apr 2024, 14:36:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बहन ने किया खुलासा - कृति सेनन 2 लोगों को कर चुकी हैं डेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 12:28PM | Updated Date: Sep 5 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने हाल में एक खास इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में नुपूर सेनन अपनी बहन कृति सेनन के रिलेशनशिप को लेकर कई राज खोले। इंटरव्यू के दौरान दोनों बहनों ने एक दूसरे के सीक्रेट शेयर किए। इसमें नुपूर ने बताया कि वे किस तरह ब्रेकअप, रिलेशनशिप और बाकी की चीजों से उबर पाती हैं। 
 
 नुपूर ने बताया की कृति अभी तक दो लोगों को डेट कर चुकी हैं। और उनका अभी तक का रिलेशन ढाई साल का है। उन्होंने बताया कि कृति एक निराशाजनक रोमांटिक लवर हैं जो लव लेटर्स पसंद करती हैं जो पहले कुछ 70 और 80 के दशक में चला करते थे। 
 
कृति सेनन ने पिंकविला को बताया कि मैं केमिस्ट्री को ऑर्गेनिकली देखती हूं और एक चेकलिस्ट के ऊपर निर्भर नहीं रहती हूं। मेरी लड़के को लेकर कुछ खास डिमांड नहीं रहती है कि उसमें ये चीजें होनी चाहिए। मैं किसी से नहीं पूछती हूं कि क्या मुझे इस व्यक्ति के साथ रहना चाहिए या नहीं। मुझे अगर चीजें समझ आती हैं तो मैं उस व्यक्ति को एक मौका देने में विश्वास रखती हूं। 
 
मुझे सच्चे लोग पसंद हैं जो मेरा दिल न तोड़े। मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज के जमाने में आपको ये नहीं मिलता है। मैं अपने एक्स के साथ दोस्ती नहीं निभा सकती हूं। हां, अगर ब्रेकअप आपसी सहमति से होता है तो शायद एक बार के लिए दोस्ती निभाने का सोच सकती हूं वरना नहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »