29 Mar 2024, 20:56:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री सनी लियोन के पति डेनियल वेबर ने अपनी पत्‍नी को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। डेनियल वेबर ने बताया कि वो अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। डेनियल ने कहा कि, उनकी जिंदगी पत्नी और बच्चों के इर्द-गिर्द तक सीमित है।
 
बता दें कि सनी लियोनी कई बार ये जाहिर कर चुकी हैं कि उनके पति उनकी ताकत हैं वहीं अब डेनियल ने उनके बारे में बात की। डेनियल कहते हैं कि, उनके जीवन का एक भी पहलू ऐसा नहीं है जिसमें वह स्टार पत्नी की राय नहीं लेते हैं। वेबर ने कहा कि, 'मैं जो भी अपनी जिंदगी में करता हूं वह निश्चित रूप से सनी से प्रभावित होता है। 
 
हम सभी चीजों पर चर्चा करते हैं। हमारे बीच केवल पति-पत्नी वाली बातें नहीं होतीं, वह व्यापार के मामलों में भी मुझे सुझाव देती हैं। हमारे बीच एक दूसरे के लिए आदर है। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं।' डेनियल वेबर के अनुसार उन्होंने काफी लंबे समय से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है जिसमें उनकी पत्नी शामिल न हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »