19 Apr 2024, 00:06:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड सितारों ने भी गणेश चतुर्थी बड़े धूमधाम से मनाई। अभिनेता सलमान खान ने भी अपने घर पर गणेश जी विराजमान किए। इसी के साथ मंगलवार को अर्पिता खान ने बप्पा को विदा किया। वहीं गणपति विसर्जन के दौरान सलमान का देसी डांस काफी वायरल हो रहा है। सलमान की बहन अर्पिता खान के गणपति विसर्जन में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स नजर आए। सभी ने बप्पा की आरती की और उनसे अपनी मनोकामना पूरी करने की दुआ की। वहीं सलमान खान ने भी इस गणपति विसर्जन में काफी एंजॉय किया। उन्होंने अर्पिता के बेटे आहिल को गोद में लेकर बप्पा की आरती की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »