18 Apr 2024, 17:09:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शराब बेचने का काम कर रही हैं का प्रियंका चोपड़ा, हुई ट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2019 3:45PM | Updated Date: Sep 3 2019 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने एक ऐड के कारण सुर्खियों में है। इस विज्ञापन का वीडियो प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर है जिसकी वजह से उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, ये एडवरटाईजमेंट एल्कोहल का है। वीडियो में वो एक एल्कोहल ब्रांड का एड करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के जरिए प्रियंका ने अपनी जिंदगी के शेड्स के बारे में भी बताया है।
 
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही है, जिसमें दोनों सेलेब्रिटी एक साथ बैठे हैं और उनके हाथ में ग्लास है। माना जा रहा है कि यह तस्वीरें उस विज्ञापन का हिस्सा हो सकती हैं। खबर के अनुसार, दोनों जल्द ही एक विज्ञापन में नजर आने वाले हैं। वहीं निक जोनस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी टकीला ब्रांड को लॉन्च करने की बात कही है। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज पर कई तस्वीरें शेयर की गई है, जिसमें निक और प्रियंका साथ हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »