19 Apr 2024, 14:25:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दूसरी बार मां बनने वाली है ये एक्ट्रेस, तस्वीर शेयर कर दी खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 1:42AM | Updated Date: Aug 19 2019 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन प्रेग्नेंट हैं। यह उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी है। एक्ट्रेस ने एक बेहद खूबसूरत तस्वीर के साथ ये गुड न्यूज सबके साथ शेयर की। जैसा कि आप देख सकते हैं तस्वीर में लीजा उनके पति और बेटा बीच पर इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लीजा ने लिखा, 'चौथे की आने की खुशी में।' इससे साफ है कि जल्द ही वह एक नन्हें मेहमान को वेलकम करने वाली हैं।

ये तस्वीर सामने आते ही बधाइयों का तांता लग गया। सोनम कपूर, ऐमी जैक्सन, पूजा हे गड़े, गौहर खान, शिबानी दांडेकर समेत उनके तमाम दोस्त और फैन्स ने उन्हें बधाई दी। लीजा ने साल 2016 में बिजनेस मैन डिनो लालवानी से शादी की थी। उन्होंने साल 2017 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। लीजा की पहली प्रेग्नेंसी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। उन्होंने बेबी बंप के साथ कई बोल्ड फोटोशूट करवाए थे। इस बार भी लीजा ने अनाउंसमेंट बिकिनी पिक के साथ की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »