29 Mar 2024, 06:32:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अस्पताल में भर्ती हैं ये दिग्‍गज अभिनेत्री - बाथरूम में गिरने से आई गहरी चोटें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 3:56PM | Updated Date: Aug 16 2019 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री सुरेखा अस्पताल में भर्ती है। सुरेखा 10 महीने पहले महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल महाबलेश्वर में शूटिंग के दौरान वह बाथरूम में गिर पड़ी थी और उन्हें सिर पर गहरी चोटें आईं। ब्रेन स्ट्रोक होने से उनकी हालत काफी बिगड़ गई और तब से वह अस्पताल में ही अपना इलाज करा रही हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की खुशी उन्होंने अस्पताल में ही अपने करीबियों के साथ मनाई। खुद को पुरस्कार के लिए चुने जाने पर सुरेखा सीकरी ने ज्यूरी को और फिल्म बधाई हो की टीम का शुक्रिया अदा किया है और ये भी कहा कि इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार भी मिलना चाहिए था। 
 
सबसे पहले दूरदर्शन के सीरियल तमस से चर्चा में आईं सुरेखा सीकरी को इस धारावाहिक के अलावा फिल्म मम्मो के लिए भी पुरस्कार मिल चुके हैं। हिंदी रंगमंच के लिए किए अपने योगदान के लिए सुरेखा सीकरी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। 74 साल की इस एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। और न ही वे कुछ समय तक किसी टीवी शो में दिखाई देने वाली हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »