28 Mar 2024, 14:11:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की इलू इलू गर्ल मनीषा कोईराला आज 49 वर्ष की हो गयी । मनीषा कोईराला का नाम हिंदी फिल्म जगत में एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में लिया जाता है जिन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से 90 के दशक में दर्शको के दिल में खास पहचान बनायी। नेपाल के काठमांडू में 16 अगस्त 1970 को जन्मीं मनीषा कोइराला के दादा विशेश्वर प्रसाद कोइराला के दादा नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके है। मनीषा कोईराला ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1989 में प्रदर्शित नेपाली फिल्म ..फेरी भेटुला..से की।
 
इस फिल्म में मनीषा ने छोटी सी भूमिका निभायी थी। वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म सौदागर से मनीषा कोइराला ने बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में पर्दापण किया। सुभाष घई निर्मित-निदेशित सौदागर में मनीषा के अपोजिट विवेक मुश्रान थे जो उनकी भी पहली फिल्म थी। इस फिल्म में मनीषा और विवेक पर इलू इलू गीत फिल्माया गया था। फिल्म का यह गीत श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। फिल्म और गीत की सफलता के बाद मनीषा इंडस्ट्री में इलू इलू गर्ल के रूप में मशहूर हो गयी।
 
वर्ष 1994 में मनीषा कोईराला को विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म 1942 ए लव स्टोरी में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर थे। देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण इस फिल्म में मनीषा कोइराला ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित की गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »