29 Mar 2024, 21:30:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पति निक जोनस की इस हरकत से है बेहद परेशान हैं प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 11:48AM | Updated Date: Aug 16 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को एक कई खुलासे किए। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति की एक हरकत को लेकर खुलासा किया है। बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में जानने के लिए उनके फैंस हमेशा ही बेताब रहते है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा भी अपनी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में शेयर करती रहती है। 
 
निक जोनस और प्रियंका अक्सर एक दूसरे की तारीफ करते हुए दिखाई देते है। ये दोनों हमेशा ही एक दूसरे के बारे में लिखते रहते है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि उनके लिए हर वक्त उनके पति बहुत ही अट्रैक्टिव है। इसके अलावा प्रियंका ने ये भी कहा था कि निक जोनस हर सुबह जब भी उठते हैं तो उनके चेहरे को काफी वक्त तक देखते रहते है। यानि निक जोनस प्रियंका चोपड़ा को इतना प्यार करते हैं कि सुबह के समय वो अपनी पत्नी के चेहरे से शुरुआत करते हैं। 
 
इसके बारे में प्रियंका कहती हैं कि उनके पति का हर दिन सुबह-सुबह ऐसे घूरना काफी अजीब लगता है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यह बहुत ही ज्यादा अजीब होता है लेकिन मैं जब भी उठती हूं वो मेरा चेहरा देखते रहते है। उन्होंने बताया कि मुझे लगता है कि उनकी नजर से बचने के लिए मैं कहती हूं कि मुझे जाकर काजल और मॉइस्चराइजर लगाने दो उसके बाद देख लो। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि मेरी आंखे नींद में होती है लेकिन वो फिर भी देखते हैं।
अपने पति के बारे में कहा कि वह बहुत ही अमेजिंग और सुपरस्वीट हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को एक परफेक्ट पति मानती हैं। इस बारे में वो कहती हैं कि एक महिला अपने पति से क्या चाहती है वह प्यार करें आपकी तरफ देखें वह ऐसा सब करते हैं। लेकिन कई बार थोड़ा अजीब लगता है लेकिन बहुत अच्छा लगता है। यानि ये सभी खूबियां निक में है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »