29 Mar 2024, 03:40:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनाक्षी का खुलासा - सलमान की इस शर्त पर मिली थी 'दबंग'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 1:27PM | Updated Date: Aug 14 2019 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपनी आने वाली फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रमोशन में बिजी है।  यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा सोनाक्षी सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। सोनाक्षी ने सलमान के साथ फिल्म दबंग से ही अपने अभिनय की शुरुआत की थी। करीब 9 साल बाद एक्ट्रेस ने सलमान को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
 
सोनाक्षी को 'दबंग' फिल्म में उनके रोल के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। 'दबंग' में रोल के लिए सलमान द्वारा उनके सामने एक शर्त रख दी गई थी। हाल ही में इसका खुलासा सोनाक्षी द्वारा खुद एक इंटरव्यू में किया गया। आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी का वजन करीब 90 किलो हुआ करता था और ऐसे में जाहिर है बॉलीवुड में काम पाना उनके लिए आसान कतई भी नहीं था।
 
सोनाक्षी ने बताया कि सलमान ने कहा कि 'मैं तुम्हें अपनी फिल्म में ले तो लूंगा। हालांकि उससे पहले तुम्हें अपना वजन कम करना होगा। एक्ट्रेस ने बताया उन्हें खाने का काफी शौक था और ऐसे में अचानक खाने पर रोक लगाना बहुत ज्यादा परेशान करने वाला था। सोनाक्षी हाल ही में फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में नजर आईं थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »