19 Apr 2024, 13:25:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर किया ये चौंकाने वाला खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 12:40PM | Updated Date: Aug 13 2019 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ खूब इंजॉय कर रही है। इस बीच प्रियंका ने एक इंटरव्‍यू में  खुलासा किया कि वह एक छोटे समारोह में शादी करना चाहती थीं लेकिन यह एक ग्रैंड सेलिब्रेशन में तबदील हो गया। प्रियंका ने बताया कि अपनी शादी में बुलाने के लिए उन्होंने लगभग 180 लोगों की लिस्ट बनाई थी, ताकि अपनी शादी को प्राइवेट रख सकें, लेकिन उनके के लिए आसान नहीं था।
 
इसके अलावा, ऐक्ट्रेस ने अपने से कम उम्र के व्यक्ति से शादी करने के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह उन चीजों को महत्व नहीं देती है जो उनके लिए मायने नहीं रखती और अपने अपनी लाइफ अपनी शर्तों जीती हैं। ऐक्ट्रेस हाल ही में अपने पति के 'द हैप्पीनेस बिगिन्स' टूर के पहले कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के बाद न्यूयॉर्क वापस लौटी हैं।
 
वर्कफ्रेंट की बात करें तो, प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 और 2 दिसम्बर को शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर ने उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। दोनों पहले क्रिश्चन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे, इसके बाद दोनों ने हिंदू रिवाज से भी शादी की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »