25 Apr 2024, 16:51:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री बोलीं - सेब खरीदने की औकात नहीं है, और करने चले कश्मीरी लड़की से शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 1:16PM | Updated Date: Aug 11 2019 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों जम्‍मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद देशवासियों और बॉलीवुड के अलावा खिलाड़ियों और राजनेताओं के इस पर कमेंट आ रहे हैं। वहीं कई नेता और अभिनेता ऐसे भी हैं जो कश्‍मीरी लड़कियों को लेकर विवादित बयान भी दे रहे हैं। इन बयानों पर बॉलीवुड अभिनेत्री बिदिता बाग ने करारा जवाब दिया है। 
 
 बिदिता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कश्मीरी सेब खरीदने की औकात नहीं है... करने चले हैं कश्मीरी लड़की से शादी' उनके इस तंज भरे बयान पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कुछ दिनों पहले भाजपा के विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कश्मीरी लड़कियों से शादी करने पर अपना बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं, क्योंकि अब वह वहां की गोरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं' उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ ली थी। कुछ लोग उनके इस ट्वीट को लेकर नेता की काफी आलोचना भी कर रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »