25 Apr 2024, 17:21:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका पादुकोण ने कराया न्यूड फोटोशूट - मच गया हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 12:24PM | Updated Date: Aug 10 2019 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक ऐसा फोटोशूट करवाया, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा दिया है। दरअसल, दीपिका ने पहली बार सेमीन्यूड फोटोशूट से सबको चौंका दिया है। दीपिका की ये तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही हैं। इस शूट में उनका स्टाइल का काफी डिफ्रेंट है। इस तस्वीर को क्लिक करने वाला कोई और नहीं बल्कि सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने यह फोटोशूट किया है। तस्वीर में दीपिका काउच पर पोज देती दिख रही हैं। डब्बू ने बड़ी ही खूबसूरती से इस फोटो को शूट किया है। दीपिका का ये फोटोशूट डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए है।
 
बता दें कि इससे पहले दीपिका ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। जिसकी कई सारी तस्वीरें दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस फोटोशूट में दीपिका का नो मेकअप लुक देखने को मिला था। काम की बात करें तो दीपिका फिल्म 'छपाक' में एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी का रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी भी नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह हैं। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »