19 Apr 2024, 16:16:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने बर्थडे पर पहनी इतनी महंगी ड्रेस - कीमत जान उड़ जाएंगे होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 3:29PM | Updated Date: Jul 21 2019 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 38 साल की हो गई। इस दौरान उन्हें कई सितारों ने जन्मदिन की बधाई दी है। वही केक काटते हुए उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें प्रियंका के पति निक जोनस भी उनके साथ नजर आ रहे थे. निक जोनस ने उन्हें बेहद ही खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी थी। 
 
बर्थडे के दिन प्रियंका रेड मिनी ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनके पास एक लिपस्टिक क्लच भी दिखाई दिया। 'देसी गर्ल' की इस मिनी ड्रेस और क्लच की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। ये ड्रेस बर्थडे सेलिब्रेशन पर पहनी गई थी जिसकी कीमत आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। 
 
बता दें, 16 आर्लिंगटन ब्रांड की इस रेड मिनी ड्रेस की ऑनलाइन कीमत 1147 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 79 हजार रुपये है, हालांकि प्रियंका चोपड़ा के लिए यह रकम कुछ भी नहीं है। वहीं उनके लिपस्टिक क्लच की बात करें तो यह उनकी ड्रेस से कही ज्यादा महंगा है। जूडिथ लीबर कॉटर के इस क्लच की ऑनलाइन कीमत 5495 डॉलर है, यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 3 लाख 80 हजार रुपये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »