29 Mar 2024, 18:30:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आलिया ने छोड़ा पापा-मम्‍मी का साथ, इमोशनल होकर बोलीं- अब मुझे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 3:20PM | Updated Date: Jul 21 2019 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अब अपना खुद का घर लिया है, जिसके बारे में उन्होंने अपने फैंस से सांझा किया है। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट अपने नए घर में शिफ्ट भी हो चुकी हैं, जिसके बाद अपनी खुशी को उन्होंने शेयर किया है। आलिया भट्ट ने हाल ही में डिलीटल मीडिया में कदम रखा है। आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने फ्लैट के बारे में बताया है। यह फ्लैट आलिया भट्ट ने खुद के पैसों से लिया है, जिसमें अब वे अकेली रहेंगी। 
 
आलिया भट्ट ने नए फ्लैट की जानकारी वीडियो शेयर करके दी, जिसमें उनका फ्लैट भी दिखाई दे रहा है। यह फ्लैट मुंबई के जुहू में स्थित है, जोकि काफी ज्यादा आलीशान है। आलिया भट्ट अभी तक अपने मां-बाप के घर में ही रहती थी, लेकिन अब उन्होंने अपने लिए नया फ्लैट खरीदा है, जिसमें वे अकेली रहने के लिए जा चुकी हैं। मतलब साफ है कि आलिया भट्ट ने शादी से पहले ही अपने मां बाप का घर छोड़ दिया है। 
 
बता दें कि आलिया भट्ट का यह फ्लैट काफी ज्यादा सुंदर है, जोकि वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के साथ आलिया भट्ट ने अपने फैंस से एक प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फैमिली के बारे में बात की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »