28 Mar 2024, 22:46:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका की जेठानी ने दिखाया अपना सेक्‍सी फिगर - शेयर की ये तस्‍वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 12:10PM | Updated Date: Jul 15 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर शादी करने के बाद ये नया कपना मालदीव में हनीमून मना रहा है जिसकी कुछ कुछ तस्वीरें शेयर की। कपल मालदीव के Soneva Fushi रिसोर्ट में ठहरा है। इन तस्वीरों में दोनों एकदम रिलेक्स मूड में दिख रहे हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में सोफी पिंक स्विमसूट में बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। सोफी समुद्र के किनारे आराम फरमाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे तस्वीर में सोफी व्हाइट टी-शर्ट और शाट्स में बीच के पास खड़ी हुई हैं।
 
जो की बात करें तो वह कभी शतरंज खेलते हुए स्नैक्स एंजॉय कर रहे हैं तो कभी वॉटर स्लाइड का मजा लेते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि कपल बेहद एक्सपेंसिव रिजॉर्ट में रुका है। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
सोफी और जो ने हनीमून लोकेशन से कुछ दिन पहले एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें सोफी ने बताया कि इस वक्त वो अपने फोन को ज्यादा नहीं देख रही हैं। यही नहीं गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी इस दौरान वो अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम के बारे में बात करती नजर आई थीं।
 
बता दें कि इससे पहले कपल ने इसी साल 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। वैसे तो जो और सोफी ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा लेकिन अक्सर जो और सोफी को एक साथ देखा जाता था। जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »