16 Apr 2024, 23:43:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

परिणीति चोपड़ा ने रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 2:01PM | Updated Date: Jul 14 2019 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अस्टिटेंट डायरेक्टर चरित देसाई के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि बीते कई दिनों से या फिर तब से जब से प्रियंका की शादी के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं तभी से परिणीति अपने और चरित देसाई के रिलेशनशिप को लेकर के खबरों में बनी हुई हैं। दरअसल प्रियंका की हर शादी के फंक्शन में उनके परिवार वालों के साथ ही चरित को भी देखा गया, जिसके बाद से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि परिणीति और चरित एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप मे हैं। लेकिन अब परिणीति ने पहली बार अपने और चरित के रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
 
 चरित के साथ रिलेशनशिप को बात करते हुए परिणीति ने कहा- मैंने कभी किसी बात से न ही इंकार किया है और न ही कबूल किया है। मेरा परिवार और मेरे दोस्त इसका सच जानते हैं और मेरे लिए यह मायने रखता है। मुझे लगता है कि मीडिया उम्मीद रखता है कि मैं इस पर कोई घोषणा करूं, लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि यह मेरी निजी जिंदगी है, इसलिए न मैं किसी चीज के लिए हां बोलूंगी और न ही मना करूंगी।'
 
 दरअसल प्रियंका चोपड़ा के शादी के फंक्शन से समय सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों के बाद से खबरें आने लगी थी कि अब जल्द ही परिणीति भी शादी करने वाली हैं। इन शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए उस वक्त परिणीति ने कहा था कि जब भी मैं शादी करने जाऊंगी मैं पूरी खुशी से इसकी घोषणा करूंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे यहां कोई भी इतनी जल्दी शादी नहीं करता है।
 
 वहीं बात करें परिणीति चोपड़ा और चरित देसाई की तो इन दोनों की मुलाकात साल 2016 में आमेरिका में एक ड्रीम टूर के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों की यह दोस्ती गहराती चली गई। देखते ही देखते दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन साल 2017 में इनकी रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आई थीं। लेकिन तब ना तो चरित और ना ही परिणीति ने इस बारे में किसी तरह का कोई जवाब दिया था।
 
बात करें चरित के वर्कफ्रंट की तो वह प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'अग्निपथ' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जो डिनर की तस्वीर शेयर की थी उसमें परिणीति के पीछे चरित भी दिखाई दे रहे थे और इसी वजह से शादी की खबरें सामने आने लगीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »