20 Apr 2024, 11:59:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी कबीर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 2:04AM | Updated Date: Jul 14 2019 2:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करती नजर आ रही है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 134 करोड़ की शानदार कमाई की थी। 'कबीर सिंह' रिलीज के चौथे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। चौथा हफ्ता होने के बाद भी शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर राज कायम है। फिल्म ने 250 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। गौरतलब है कि कबीर सिंह का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। उन्होंने इसका तेलुगु वर्जन भी निर्देशित किया था। फिल्म में कियारा आडवाणी ने फीमेल लीड रोल निभाया है। हिंदी के ऑफिशल रीमेक को बनाते समय निर्देशक ने उसे मूल फिल्म की तरह ही रहने दिया। फिल्म में शाहिद के परफॉर्मेंस की जबरदस्त प्रशंसा हो रही है।
 
कबीर सिंह की कहानी एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की लव स्टोरी है, जो पढ़ई में जीनियस है लेकिन नंबर एक का गुस्सैल है। इस गुस्से की वजह से उसकी जिंदगी में कुछ अच्छा होता है तो काफी कुछ खराब भी होता है। कबीर सिंह ने फ़र्स्ट हाफ़ में अब तक रिलीज़ हुई सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जहां तक इस साल की टॉप पांच फिल्मों की बात की जाए तो कबीर सिंह के बाद उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक 245 करोड़ के साथ दुसरे स्थान पर है और सलमान खान की फिल्म भारत 210 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है। टॉप 3 के बाद अजय देवगन की टोटल धमाल लगभग 154 करोड़ का कलेक्शन करके चौथे स्थान पर है वहीं अक्षय कुमार की केसरी लगभग 153 करोड़ कलेक्शन करके पहली छमाही में पांचवें स्थान पर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »