29 Mar 2024, 01:04:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रेग्नेंट समीरा रेड्डी का खुलासा - पहले बार मां बनने के बाद...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 2:49PM | Updated Date: Jul 12 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं। लेकिन इस बार वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खासा सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं। समीरा रेड्डी ने इन सोशल मीडिया पर एक खास मुहिम चलाई है जिसमें वो लोगों को खुद से प्यार करने का संदेश दे रही हैं। 
 
समीरा रेड्डी ने हाल ही में लाइव चैट के दौरान बताया कि अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद वो डिप्रेशन का शिकार हो गईं थी। उन्होंने खुलासा किया कि जब वो पहली बार मां बनी तो उनका वजन काफी बढ़ गया था। जिसके बाद से वो खुद को लेकर और अपने शरीर में हुए बदलावों के साथ सहज नहीं हो पा रहीं थी। वो अपनी शरीर को लेकर इस कदर असहज हो गई थी कि उन्होंने घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि वो करीब एक साल तक घर से बाहर भी नहीं निकली थी।
 
लेकिन अब जब वो दूसरी बार मां बनने जा रही हैं तो उन्होंने अपना वो खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाया है। उनकी इस मुहिम का मसकद ऐसी ही महिलाओं को खुद से प्यार करना सिखाना है, जो अपने शरीर को लेकर असहज हैं। समीरा रेड्डी ने कहा कि जिस समय वो इस मानसिक दौर से गुजर रही थी उनके पास कोई नहीं था जिससे वो अपनी इन भावनाओं का साझा कर सकें। इसलिए उन्होंने अब अपने जैसी ही महिलाओं को प्रोत्साहित करने कै फैसला लिया है। 
 
इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैं वास्तव में यही हूं! जज किए जाने का मुझे डर नहीं है। मैं लोगों से यह साझा करना चाहती थी कि मैं बिना मेकअप के कैसी दिखती हूं और मेरा मॉर्निग फेस कैसा है.."उन्होंने कहा, "इसे सेलीब्रेट करना मेरे लिए कितना जरूरी है! इम्परफेक्टली परफेक्ट..धन्यवाद नम्रता सोनी। दूसरी बार गर्भवती समीरा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पहली बार की गर्भावस्था ने उन्हें एक झूठा जीवन जीने के लिए वास्तविकता और एक सेलेब्रिटी के की तरह जीने के दबाव ने तोड़कर रख दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »