19 Apr 2024, 15:17:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेत्री ने ब्वॉयफ्रेंड संग चुपचाप रचाई शादी - ऐसा हुआ खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 2:46PM | Updated Date: Jul 12 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेत्री पूजा बत्रा ने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर नवाब शाह से चुपचाप शादी रचा ली है।  इस बात की जानकारी इस अभिनेत्री ने आधारिकारिक रुप से तो नहीं दी है लेकिन उनकी इंस्टाग्राम की तस्वीरों को देखने के बाद शादी करने की खबरें कंफर्म हो रही हैं। हाल ही में इन दोनों सितारों ने जम्मू-कश्मीर में शादी रचाई है।
 
इसके अलावा नवाब शाह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में पूजा बत्रा की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो हाथों में चूड़ा पहने नज़र आ रही है। इसके अलावा एक और तस्वीर पूजा बत्रा ने पोस्ट की है जिसमें वो नवाब शाह के साथ नज़र आ रही है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है- "Man crush every day." इस तस्वीर पर नवाब शाह ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस पर दिल का इमोजी पोस्ट किया है। ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »