मुंबई। बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम आज दुनिया भर में शुमार है। हाल ही में रणवीर ने फेमिना मैगजीन के साथ फोटोशूट करवाया और दीपिका से शादी के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बात की। रणवीर से पूछा गया कि दीपिका की वो कौन-सी खासियत है जिसके बारे में कोई नहीं जानता तो रणवीर ने जवाब दिया कि उनके अंदर बचपना है, जिसे सिर्फ रणवीर ने ही देखा है और यही उनकी जिंदगी का सबसे अनमोल हिस्सा है।
रणवीर से इंटरव्यू में और भी बहुत से सवाल हुए, जिसमें शादी के बाद उनके और दीपिका के रिश्ते में बदलाव के बारे में पूछा गया। रणवीर ने बताया, उनका रिश्ता शादी के बाद और बेहतर हो गया है और अब जब वो और दीपिका प्यार में है और साथ रहते हैं तो उनके रिश्ते में किसी प्रकार के संदेह और डर की जगह नहीं है। रणवीर ने ये भी बताया कि कैसे अब उनके रिश्ते में मजबूती, सिक्योरिटी और खुशी जैसी चीजें हैं।
ये भी बताया कि कैसे शादी की वजह से उनके रिश्ते में आई इस सिक्योरिटी ने उनके रिश्ते को और बेहतर बना दिया है। रणवीर से ये भी पूछा गया कि दीपिका और उनकी लड़ाई में कौन सबसे पहले हार मान लेता है। इसपर उन्होंने बताया कि वो और दीपिका लड़ते नहीं है, बता दें कि शादी के रणवीर और दीपिका, डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 में पहली बार साथ नजर आएंगे। शादी के बाद ये उनकी एक साथ पहली फिल्म होगी।