29 Mar 2024, 17:00:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कार्तिक आर्यन ने किया अपने नए बेस्ट फ्रेंड का खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 1:01PM | Updated Date: Jul 10 2019 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। अभिन्नेता कार्तिक आर्यन ने इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग हाल ही में पूरी की और इसी दौरान कार्तिक को हिमाचल प्रदेश में उनकी नई बेस्ट फ्रेंड भी मिल गई। कार्तिक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह किसी स्कूल की बच्ची संग खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, "अपनी नई बीएफएफ(बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर) के साथ खेल रहा हूं। 'लव आज कल 2' में अभिनेत्री सारा अली खान भी हैं।
 
'लव आज कल' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी जो साल 2009 में रिलीज हुई थी। इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे कार्तिक फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग कर रहे हैं। यह साल 1978 में आई बी.आर.चोपड़ा की फिल्म का रूपांतरण है। इस ऑरिजिनल फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर मुख्य भूमिकाओं में थे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित यह एक कॉमिक फिल्म है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »