25 Apr 2024, 09:13:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में काम करेंगे ऋतिक -दीपिका!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 12:38PM | Updated Date: Jul 10 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि रोहित शेट्टी और फराह खान मिलकर फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाने जा रहे हैं। सत्ते पे सत्ता में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

पहले चर्चा थी कि अमिताभ के रोल के लिए शाहरुख खान और हेमा मालिनी के रोल के लिए कैटरीना कैफ को साइन किया गया है। लेकिन अब चर्चा हो रही है कि इन दोनों किरदारों के लिए ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को साइन किया गया है। दीपिका और ऋतिक कई बार एक-दूसरे के साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन दोनों को कभी साथ काम करने का मौका नहीं मिल पाया।

लेकिन अब दोनों एक ही फिल्म में साथ काम करेंगे। फराह और रोहित को लगता है कि इन किरदारों के लिए ऋतिक और दीपिका एकदम परफेक्ट हैं और वे इनमें फिट भी बैठेंगे। कहा जा रहा है कि जब फराह खान ने फिल्म की कहानी दीपिका को सुनाई तो उन्हें काफी पसंद आयी और तुरंत हामी भर दी। फिल्म के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »