20 Apr 2024, 04:34:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गंजी हुई बॉलीवुड की ये अभिनेत्री - तस्‍वीरें देख लोग हुए हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 4:08PM | Updated Date: Jul 9 2019 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सयानी गुप्ता गंजी हो गई है। सयानी गुप्ता ने खुद अपनी यह तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी तस्वीरों को देखकर लोग हैरान है। हालांकि आपको बता दें कि सयानी को कोई भी बीमारी नहीं हुई है। उन्होंने अपने बाल किसी बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि अपने आगामी प्रोजेक्ट की वजह से गवाएं हैं। बता दें कि उन्होंने असल में अपने बाल नहीं उतरवाए हैं, बल्कि यह सब प्रोस्थेटिक्स यानी मेकअप की मदद से किया गया है।
 
सयानी की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दो आर्टिस्ट सयानी के लुक को फाइनल टच देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ सयानी ने लिखा- सॉरी गाइस, अपने प्यारे शब्दों और हौसलाअफजाई के लिए शुक्रिया। मैं किसी दिन ऐसा जरूर करूंगी। यह एक ट्रांजिशन है। यह प्रोस्थेटिक्स है, जिसे प्रशांत और प्रवीण ने फाइनल टच दिया है। मेरा यह लुक फिल्म की एक खास हिस्से की शूटिंग के लिए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »