28 Mar 2024, 15:00:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमीषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी - जा सकती हैं जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 4:05PM | Updated Date: Jul 9 2019 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल बीते दिनों से ही एक मुसीबत में फंसी हुई हैं। दरअसल बीते दिनों ही मशहूर प्रोड्यूसर अजय सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कराया है। ये मामला बढ़ता ही जा रहा है और अब इस मामले में अमीषा पटेल को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट तक जारी कर दिया गया है।
 
अमीषा पटेल को 8 जुलाई 2019 को रांची कोर्ट में पहुंचना था। एक्ट्रेस को रांची कोर्ट पहुंचने के लिए समन भेजा गया था लेकिन अमीषा वहां नहीं पहुंची। ऐसे में अब अमीषा के खिलाफ ये वारंट जारी किया गया है। अमीषा के अलावा उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गुमर भी कोर्ट नहीं पहुंचे और उनके खिलाफ भी ये गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। बताया गया है कि, कोर्ट में प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह के वकील गोपाल कृष्ण सिन्हा ने कोर्ट में दोनो के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने के लिए मांग की थी और वैसा हुआ भी है। 
 
जल्द ही रांची पुलिस यहां से अमीषा पटेल की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो सकती हैं। अजय का आरोप है कि अमीषा पटेल ने उनसे 2.5 करोड़ रुपए उधार लिए थे, जिसे उन्होंने वापस नहीं किया है। अमीषा एक फिल्म लेकर आ रही है, जिसका नाम है देसी मैजिक। ये फिल्म अबतक रिलीज नहीं हो पाई है और फिल्म रिलीज के लिए तरस रही है। अमीषा ने पिछले साल अपनी फिल्म देसी मैजिक के लिए रुपए उधार लिए थे, तब से वह रुपयों को वापस लौटने के बार में कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही हैं। इस वजह से रांची कोर्ट में अमीषा पटेल के खिलाफ ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »