29 Mar 2024, 02:41:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने खुद को किया कमरे में बंद - जानें क्‍यों?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 2:50PM | Updated Date: Jul 9 2019 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंच गई हैं। प्रोडक्शन टीम की मानें तो भूमि ने रोल की तैयारी करने के लिए शूटिंग से कुछ घंटे पहले खुद को होटल के एक अकेले कमरे में बंद कर लिया था।
 
सूत्रों के मुताबिक जिस दौरान भूमि खुद को कमरे में बंद रखती हैं वह उन सारी चीजों को वापस मैमोराइज कर रही होती हैं। एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने वाकई में कल खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और सिर्फ प्रोडक्शन क्रू से बातचीत की जब वे उन्हें ग्रीट करने आए। सुबह भी उन्होंने 6 बजे से खुद को कमरे में बंद रखा और दोपहर तक बाहर नहीं आईं। भूमि शूटिंग से एक दिन पहले कुछ इसी तरह करती हैं।"
 
फिल्म 'पति पत्नी और वो' मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के अलावा एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी हैं। यह फिल्म एक रीमेक है जिसमें कार्तिक और भूमि पति पत्नी हैं और अनन्या कार्तिक की सेक्रेटरी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा भूमि जल्द ही फिल्म सांड की आंख में भी नजर आएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »