18 Apr 2024, 10:09:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

निक जोनास ने खींची प्रियंका की नहाती हुई तस्‍वीरें - हुई वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 12:47PM | Updated Date: Jul 8 2019 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉलीवुड के दिग्गज सिंगर निक जोनास और पत्‍नी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इटली के टस्कनी शहर में रोमांटिक वेकेशन पर हैं। प्रियंका वहां से कई तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी कर रही हैं। पति के साथ वेकेशन पर गई प्रियंका ने इसी बीच कुछ बेहद खास तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों  में प्रियंका चोपड़ा स्विमिंग पूल में हॉट अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्विमिंग पूल में नहाते वक्त की तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो शरबत का लुत्फ भी लेती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने ये भी बताया है कि इन्हें उनके पति निक ने ही खींचा है।
 
इससे पहले निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांटिक अंदाज़ में टस्कनी की खूबसूरत हरियाली में डांस करते नज़र आ रहे थे। दोनों का वीडियो वायरल ही रहा था कि अब प्रियंका ने एक बार फिर अपनी हॉट बाथ वाली तस्वीरें शेयर कर सनसनी फैला दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »