29 Mar 2024, 00:16:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अपने गानों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सूफी गायक सरताज कैलाश खेर का 7 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि कैलाश खेर का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ। कैलाश के पिता पहाड़ी थे और उनको हमेशा से ही गानों में रूचि रही है। कैलाश को भी गाने का शौक बचपन से ही हो गया था। कैलाश खेर ने 4 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। और बचपन से ही उनकी इस प्रतिभा को लोगों ने काफी ज्यादा सराहा था। लेकिन जब कैलाश ने गायिकी को ही अपने करियर के तौर पर चुना तो उनके सामने मुश्किलों का पहाड़ आकर खड़ा हो गया। बता दें कि कैलाश खेर ने जब गायकी को अपनी जिंदगी बनाने की ठानी तो उनके परिवार ने इसका विरोध किया लेकिन कैलाश भी कहां हार मानने वाले थे।

उन्होंने 14 साल की कच्ची उम्र में संगीत के लिए अपना घर छोड़ दिया। और अपने भरण-पोषण के लिए बच्चों को संगीत की कोचिंग देने लगे और उससे मिलने वाले पैसे से अपने खाने, पढ़ाई और संगीत का खर्चा निकालते थे। कैलाश की जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया जब उन्होंने अपनी जिदंगी को खत्म करने का मन बना लिया। बता दें कि साल 1999 में कैलाश के सबसे कठिन सालों में से एक रहा था। उनको अपने जीवन में उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आ रही थी। कैलाश ने इस साल अपने दोस्त के साथ हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट बिजनेस शुरू किया। कैलाश और उनके दोस्त को इसमें भारी नुकसान हुआ।

अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक उस वक्त कैलाश ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। डिप्रेशन के चलते उन्होंने ऋषिकेश का रुख किया था। लेकिन दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद कैलाश ने साल 2001 में मुंबई जाने का फैसला किया। मुंबई में गुजारा करने के लिए कैलाश को गायकी के लिए जो भी ऑफर मिलते थे वो उसे तुरंत अपना लेते। उनके पास स्टूडियो जाने के पैसे नहीं होते थे। घिसी हुई चप्पलें पहने कर कैलाश मुंबई की गलियां छानते थे। कैलाश के लिए ये शहर नया जरूर था लेकिन संगीत के जूनून ने उन्हें इस मुश्किल दौर में हिम्मत दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »