25 Apr 2024, 14:24:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

चंडीगढ़। रैप गायक योयो हनी सिंह के खिलाफ गीतों में अश्लीलता परोसने के आरोप में जल्द ही मुकदमा दर्ज हो सकता है। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी द्वारा की गई शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए मोहाली के एसएसपी को हनी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जांच के आधार पर पुलिस हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी। हनी सिंह का एक नया गीत 'मखना' हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसकी शब्दावली बेहद आपत्तिजनक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »