24 Apr 2024, 16:17:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पति रणवीर के बर्थडे पर दीपिका ने लिखा यह प्यार भरा मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 2:26PM | Updated Date: Jul 7 2019 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शनिवार को रणवीर सिंह का बर्थडे था। इस मौके पर सभी बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें विश किया, लेकिन एक शख्स की विश ने तो फैन्स का भी दिल जीत लिया। दरअसल, जिसके मैसेज को सबका इंतजार था उन्होंने देरी से ही ठीक पर बहुत ही प्यारा विश किया व वो हैं दीपिका पादुकोण।
 
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर रणवीर की बचपन की फोटो शेयर की जिसमें वो बर्फ का गोला खाते हुए नजर आ रहे हैं। दीपिका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सेंसिटिव व भावुक, ध्यान रखने वाला व दयालु, उदार व नम्र, फनी व समझदार, खुशमिजाज व वफादार ये सब व और भी बहुत कुछ मेरे पति, दोस्त, प्रेमी, विश्वासपात्र लेकिन ज्यादातर मेरे बच्चे, मेरे डॉट, मेरे पाइनएपल, मेरे सनशाइन, मेरे रेनबो तुम हमेशा ऐसे ही रहो आई लव यू'। बता दें कि रणवीर व दीपिका वैसे लंदन में हैं। दोनों अपकमिंग फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का भूमिका निभा रहे हैं तो दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का भूमिका निभा रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »