24 Apr 2024, 22:17:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्जुन कपूर की तस्वीर पर मलाइका ने किया प्यार भरा कमेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 2:21PM | Updated Date: Jul 7 2019 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को एन्जॉय कर रहे है और सोशल मीडिया पर भी काफी तस्वीरें शेयर कर रहे है। अर्जुन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर मलाइका संग न्यूयॉर्क में अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों पर मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है जो फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि यह उनका ही मैजिक है जिसकी वजह से अभिनेता अर्जुन कपूर अच्छे दिखते हैं। मतलब साफ़ है की सोशल दोनों एक दुसरे से प्यार का इजहार करने में पीछे नहीं है। इसके कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, "यह हॉलीडे सपनों के जैसा रहा।
 
जब तक हम दोबारा मिलते हैं तब तक के लिए धन्यवाद न्यूयॉर्क (और हम मिलेंगे) मलाइका ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, "मेरी वजह से तुम अच्छे दिखते हो।" मलाइका के इस कमेंट को फैंस ने काफी पसंद किया है वहीँ कुछ फैंस ने मलाइका को ट्रोल करने की भी कोशिश की। अपने रिश्ते पर कई दिनों तक चुप्पी साधने के बाद, अर्जुन और मलाइका अब इसे लेकर काफी खुल गए हैं। डिनर पार्टी से लेकर किसी फिल्म की स्क्रीनिंग तक हर कहीं दोनों को कई साथ साथ तस्वीरें लेते देखा जा चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »