20 Apr 2024, 08:00:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्वेता तिवारी की बेटी की हॉट तस्‍वीरों ने लगाई आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 4:46PM | Updated Date: Jul 6 2019 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में पलक ने अपनी बहुत ही खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी की बेटी पिंक कलर की ट्यब टॉप और जींस में नजर आ रही हैं।
 
देख सकते हैं कि उन्होंने मिनिमल मेकअप किया हुआ है और उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने कैमरे के सामने बहुत ही कातिलाना पॉज दिया है। तस्वीर शेयर करते हुए पलक ने कैप्शन में लिखा कि when you're out of poses lay on the carpet.  एक अन्य तस्वीर में श्वेता तिवारी की बेटी व्हाइट टॉप और जींस में नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दर्शकों को यह तस्वीर काफी पसंद आई। यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हुई। सोशल मीडिया पर पलक बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग ढाई लाख फॉलोवर्स है। पलक बिल्कुल अपनी मां की तरह खूबसूरत लगती है। उनका फैशन सैंस और ड्रैसअप किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है।
 
उनके बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें भी हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। कुछ समय पहले यह खबरें मिली थी कि पलक दर्शील सफारी के संग फिल्म क्विक से बॉलीवुड में एंट्री लेंगी। हालांकि 12वीं की पढ़ाई की वजह से उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया था।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »