20 Apr 2024, 11:50:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता फरहान अख्तर ने अपनी आने वाली फिल्म 'तूफान' के लिए तैयारी शुरू कर दी है जिसके निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं। फरहान ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया जिसमें वह बॉक्सिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में फरहान ने लिखा, "धीमा। गति। शक्ति। धीमा। गति। बर्न बेबी बर्न। तैयारी में 'तूफान'।"
 
फरहान इस फिल्म में एक बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे। फरहान और मेहरा छह साल बाद 'तूफान' के साथ दोबारा काम करने जा रहे हैं। दोनों इससे पहले 'भाग मिलखा भाग' में साथ काम कर चुके हैं। यह दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह पर बनी बायोपिक थी। फिल्म तूफान के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है। इस फिल्म को एक्सेल मूवीज और रॉम्प पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »