25 Apr 2024, 12:55:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बिहार में खेती कर रहे हैं बॉलीवुड और टीवी के दो स्टार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 1:14AM | Updated Date: Jul 6 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड और बिहार से जुड़े रीजनल सिनेमा में अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा चुके एक्टर क्रांति प्रकाश झा और टीवी एक्टर राजेश कुमार इन दिनों एकसाथ मिलकर खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। दोनों ही एक्टर्स अपने गांव गया में खेती के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। एक्टिंग के अलावा दोनों की इस पहल की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बारे में क्रांति और राजेश का कहना है कि उनके इस खेती के आइडिया से वहां के लोगों में गांव में रहकर ही विकास करने की बात को बढ़ावा देना चाहते हैं।

 
दोनों ही एक्टर्स बिहार के युवाओं में गांव छोड़कर जाने की प्रक्रिया को रोकना चाहते हैं। क्रांति कहते हैं कि खेती करना एक्टिंग से कहीं ज्यादा जरुरी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जड़ें नहीं भूलनी चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि हम कर्मभूमि को भूल जाएं। मैं अपनी कर्मभूमि के लिए भी शुक्रगुजार हैं। वहीं टीवी एक्टर राजेश का कहना है कि इस धरती पर हम इंसान ही ऐसे हैं जो एक वक्त पर कई काम कर सकते हैं। ऐसे में हमें खेती की तरफ भी नजर दौड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपनी इस पहल से बिहार से जा चुके लोगों को वापस लौंटने में मदद करने की कोशिश में हैं। ताकि वो सभी लोग यहां आकर अपनी जन्मभूमि का विकास करें। राजेश ने खेती से जुड़ी बात करते हुए बताया कि वो और क्रांति दोनों मिलकर सहजन की खेती कर रहे हैं। जोकि इकॉनमिक और साइंटिफिक दोनों ही तरीके से फायदेमंद है।
 
फिल्मी सफर की बात करें तो क्रांति ने न सिर्फ भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड में भी कई बेहतरीन किरदार निभाए। जिसमें ‘एमएस धोनी’ और ‘रामलीला’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। वहीं साराभाई वर्सेज साराभाई में रोजेज भाई का किरदार निभाकर फेमस हुए राजेश ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया उसके अलावा वो टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ में भी नजर आ चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »