20 Apr 2024, 02:23:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर सुपरहिट फिल्म दोस्ताना के सीक्वल में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर अपनी सुपरहिट फिल्म दोस्ताना का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ जान्हवी कपूर लीड रोल में दिखेंगी। जान्हवी कपूर इस रोल को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जान्हवी कपूर ने कहा कि वह 'दोस्ताना 2' का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा सिर्फ इसलिए नहीं बनना चाहती कि इसमें एक मेसेज है बल्कि यह फन से भरी एक कहानी है।इस फिल्म से करण जौहर नए निर्देशक कॉलिन डी कुन्हा को लॉन्च करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में प्रदर्शित 'दोस्ताना' में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में जॉन और अभिषेक की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »