19 Apr 2024, 16:02:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्जुन से बोलीं मलाइका, मेरी वजह से तुम अच्छे दिखते हो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 5:10PM | Updated Date: Jul 5 2019 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि यह उनका ही मैजिक है जिसकी वजह से अभिनेता अर्जुन कपूर अच्छे दिखते हैं। अर्जुन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर मलाइका संग न्यूयॉर्क में अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की। इसके कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, "यह हॉलीडे सपनों के जैसा रहा। जब तक हम दोबारा मिलते हैं तब तक के लिए धन्यवाद न्यूयॉर्क (और हम मिलेंगे).." मलाइका ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, "मेरी वजह से तुम अच्छे दिखते हो।"
 
अपने रिश्ते पर कई दिनों तक चुप्पी साधने के बाद, अर्जुन और मलाइका अब इसे लेकर काफी खुल गए हैं। डिनर पार्टी से लेकर किसी फिल्म की स्क्रीनिंग तक हर कहीं दोनों को कई साथ साथ तस्वीरें लेते देखा जा चुका है। यहां तक कि मलाइका ने बुधवार को प्यार को लेकर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अर्जुन को टैग भी किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »