29 Mar 2024, 11:43:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

स्वरा भास्कर का हिमांशू शर्मा से ब्रेकअप पांच साल रिलेशनशिप में रहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 1:05AM | Updated Date: Jul 5 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्वरा भास्कर और उनके बॉयफ्रेंड हिमांशू शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने पांच साल रिलेशन में रहने के बाद ब्रेकअप किया है। स्वरा भास्कर ने हिमांशू के साथ अपने रिश्ते का ऐलान 2016 में किया था। स्वरा भास्कर आंनद एल राय की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' की शूटिंग के चलते हिमांशू संग रिलेशनशिप में आई थीं। अब खबर है कि दोनों ने अपने रास्ते एक-दूसरे से अलग कर लिए हैं। दोनों का सेप्रेशन आपसी सहमति से हुआ है। पिछले साल स्वरा यूरोपियन टूर पर थीं। इस दौरान उन्हें बॉयफ्रेंड हिमांशू संग एक तस्वीर साझा की थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। 

 
फोटो शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, जब आपकी गर्लफ्रेंड वेकेशन पर जाने की जिद करे और उसके बाद सेल्फी लेने के लिए भी आपको फोर्स करे। इसी के साथ उन्होंने बॉयफ्रेंड हिमांशू शर्मा को टैग भी किया था। स्वरा भास्कर सोशल प्लेटफार्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। कई मुद्दों को लेकर वह अपने विचार बेबाकी से रखती हैं। कई बार आप लोगों ने ट्विटर पर उन्हें कुछ चीजों को लेकर ट्रोल होते देखा होगा लेकिन स्वरा हमेशा ही लोगों को मुंह तोड़ जवाब देने वालों में गिनी जाती रही हैं। स्वरा आखिरी बार फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आई थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »