20 Apr 2024, 12:12:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री भाग्यश्री के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 6:00PM | Updated Date: Jul 3 2019 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री भाग्यश्री के पति को उपनगरीय जोगेश्वरी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाग्यश्री के पति को एक सट्टेबाजी गिरोह में भूमिका के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने यह जानकारी दी। अंबोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि अभिनेता से फिल्म निर्माता बने हिमालय दसानी को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने कहा कि दसानी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई। अधिकारी ने कहा कि अंबोली पुलिस ने हाल ही में सट्टेबाजी से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश किया था जिसमें दसानी की भूमिका सामने आई थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में दसानी का नाम उभरा था। दसानी ने 1992 में फिल्म 'पायल' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अब वह निर्माता और कारोबारी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »