26 Apr 2024, 02:56:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुंबई में बारिश से परेशान अभिनेत्री - जाना था मुंबई पहुंच गईं अहमदाबाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 1:50PM | Updated Date: Jul 3 2019 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मायनगरी मुंबई इस वक्त आसमानी बारिश का शिकार है, चारों ओर केवल पानी ही पानी है, मॉनसून की इस बारिश ने आम से लेकर खास तक हर किसी को परेशान कर दिया है,इस आसमानी आफत की शिकार बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा कृति सेनन भी हुई हैं, इस बारिश के कारण वो वहां पहुंच गईं जहां उन्हें जाना ही नहीं था।
 
दरअसल कृति एक मैगजीन के लिए शूट करने दिल्ली आई हुई थीं, शूट पूरा करने के लिए उन्होंने मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ी हालांकि पिछली रात हुए भारी बरसात के चलते उनकी फ्लाइट हवा में ही अटक गई, फ्लाइट को मुंबई में लैंड करने का मौका ही नहीं मिल रहा था, एयरलाइन और पैसेंजर दोनों ही सुबह के 4 बजे तक फंसे हुए थे, इसके बाद इस फ्लाइट की अहमदाबाद लैंडिग हुई।कृति सुबह 4 बजे अहमदाबाद पहुंचीं, इतना होता तो ठीक था, एयरपोर्ट पर आते ही कृति को फैंस ने घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई, कृति को इस जर्नी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सेक्योरिटी वालों ने कृति को फैंस के बीच से निकालकर होटल पहुंचाया, एयरलाइन ने ही कृति के रूकने की व्यवस्था भी की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »