16 Apr 2024, 15:26:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जिम के बाहर दिखा परिणीति चोपड़ा का ये खूबसूरत रूप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 12:57PM | Updated Date: Jul 3 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों जिम में खूब पसीना बहा रही हैं।इसके साथ-साथ वह अपने लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन परिणीति को जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर उनको जिम के बाहर देखा गया। इस दौरान उन्होंने लाइट पीच कलर का टॉप और डार्क कलर की जैगिंग पहनी हुई थी। इसके साथ खुले बाल और गॉगल्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे।
इस जिम आउटफिट के साथ उन्होंने बैग भी पकड़ा हुआ था।
 
हर बार की तरह उन्होंने मीडिया को देखकर स्माइल भी की और खूब पोज भी दिए गए। जिम के बाहर उनके कूल और स्टाइलिश अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति जल्द साइना नेहवाल की बॉयोपिक में नजर आने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वो कड़ी मेहनत और वर्कआउट कर रही हैं। इसके अलावा वह 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »