20 Apr 2024, 10:40:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मैटेलिक ऑफ शोल्डर ड्रेस में कंगना का दिखा ये हॉट रूप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 12:55PM | Updated Date: Jul 3 2019 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया। शाम को फिल्म का ट्रेलर लॉन्‍च रखा गया। इस ट्रेलर लॉन्‍च  कंगना बेहद ही बोल्ड अंदाज में पहुंची।
 
 इस दौरान कंगना मैटेलिक ऑफ शोल्डर ड्रेस वन पीस में हॉट अंदाज में पहुंची। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने हाफ बालों को खुला रखा है। इसके साथ ही उन्होंनें ब्लैक बूट्स कैरी किए थे। कंगना ने मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए। फैंस को कंगना का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। 
 
फिल्म की बात करें तो यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है और इसमें शक के दायरे में घिरे हैं दो लोग- कंगना और राजकुमार राव। ट्रेलर देखने के बाद यह साफ है कि इसमें कंगना राजकुमार के लिए ऑब्सेस्ड है जबकि वो किसी और लड़की (अमायरा दस्तूर) से प्यार करता है।
 
फिल्म में सतीश कौशिक एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में है जो इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लगे हुए है। फिल्म एकता कपूर के प्रोडक्शन बालाजी टेलीफिल्मस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। इसे प्रकाश कोवलमुड़ी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 26 जुलाई को रिलीज हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »