23 Apr 2024, 22:15:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

परी ने बनाया अपने फ्रेंड्स के साथ लंदन में रियूनियन का प्लान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 1:10AM | Updated Date: Jul 3 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस बनने का फैसला लेने से पहले परिणीति चोपड़ा इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। दरअसल वह हमारे जनरेशन की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस एक हैं, जिन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस एवं इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री हासिल की है। वर्ष 2009 में एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए परी भारत आ गईं। हालांकि कॉलेज के अपने सभी फ्रेंड्स के साथ उनका संपर्क बरकरार रहा, लेकिन बिजी करियर की वजह से कॉलेज के फ्रेंड्स के साथ उनका बॉन्डिंग टाइम काफी सीमित हो गया।

अब परी अपनी अगली फिल्म, हॉलीवुड की हिट थ्रिलर 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग के लिए लंदन जाने वाली हैं और इसी वजह से उन्होंने अपने बेहद क्लोज फ्रेंड्स के साथ रियूनियन का प्लान बनाया है। परी ने बताया कि वह दो महीने से अधिक समय तक लंदन में रहेंगी और वह इंग्लैंड में अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ बीते समय की यादों को ताजा करना चाहती हैं। परी जब इंग्लैंड में रहती थी, तब उनके पास बेहद करीबी दोस्तों की एक टोली थी और इस टोली की सभी लड़कियां हैंग-आउट करती रहती थीं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »