25 Apr 2024, 22:25:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हिमेश रेशमिया की कार का एक्सीडेंट, ड्राइवर की हालत गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 12:59AM | Updated Date: Jul 3 2019 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हिंदी सिनेमा के पॉपुलर सगिंर, म्यूजिशियन और एक्टर हिमेश रेशमिया की कार के एक्सीडेंट होने की खबरें सामने आई है। यह हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ है, एंटरटेनमेंट पोर्टल स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, हादसे में हिमेश रेशमिया के ड्राइवर राम रंजन गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, राम रंजन बिहार के हैं। सिंगर रेशमिया ने कहा है कि जिस कार में एक्सीडेंट हुआ, उसमें वह मौजूद नहीं थे। उनके ड्राइवर के पैर में चोट आई है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसे काफी चोटें आई है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी हिमेश रेशमिया इन दिनों सोनी चैनल के रियलिटी शो 'सुपर स्टार सिंगर' शो में जज का रोल प्ले कर रहे हैं, हिमेश ने कई बेहतरीन फिल्मों का संगीत दिया है, हिमेश ने सलमान खान की फिल्म 'जब प्यार किया तो डरना क्या' से डेब्यू किया था। वे अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी और गुडन्यूज के म्यूजिक डायरेक्टर है। उन्होंने बीते साल टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से दूसरी शादी की थी। दोनों लगभग 8 साल तक लिव इन रिलेशन में रहे थे। हिमेश ने साल 2016 में अपनी पहली वाइफ से तलाक लिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »