26 Apr 2024, 00:55:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

केवल 1 बकेट पानी से ही नहाती हैं ईशा गुप्ता, किया ये खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 1:20PM | Updated Date: Jul 2 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म 'वन डे' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इन दिनों दोनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। ईशा के मुताबिक पर्यावरण के बारे में हर किसी को जरूर सोचना चाहिए। क्योंकि जल संकट सबसे बड़ा संकट है। इसे लेकर हर किसी को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह केवल एक बकेट पानी से ही नहाती हैं। उनके अनुसार इतना पानी नहाने के लिए सफिशिएंट होता है। एक बातचीत के दौरान ईशा ने कहा कि अपने गुरू के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास है। साथ ही इसमें वह उन्हें कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई देंगी।
 
बता दें कि क्राइम ब्रांच ऑफिसर के किरदार को निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा था। उनके अनुसार सेट पर यूनिफॉर्म पहनते ही उनके अंदर एक अलग ऊर्जा भर जाती है। साथ ही बॉडी लैंग्वेज भी बदल जाता है। इसके साथ ही अपनी पिछली फिल्म 'चक्रव्यूह' के बारे में बात करते हुए ईशा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने इसमें आईपीएस ऑफिसर का रोल निभाया था। वर्दी के प्रति उनका प्यार उन्हें ये पापा से मिला था। ईशा वर्दी की बेहद ही ज्यादा इज्जत किया करती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »