25 Apr 2024, 16:31:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' से करियर की शुरुआत करने वाली सान्या मल्होत्रा अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सान्या को मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान सान्या मुंबई की बारिश को एंजाय करती दिखीं। 
 
इस दौरान वह ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स कूल अंदाज में नजर आईं। इसके साथ बिना मेकअप और उनके बन सान्या के लुक को परफैक्ट बने रहे हैं। बारिश के मौसम में मुंबई की सड़कों पर सान्या काफी क्यूट लग रही हैं। पैपराजी पर नजर पड़ते ही उन्होंने छाता हाथ में लिए मुस्कुराते हुए पोज दिए।
 
सान्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में सान्या काफी खुश नजर आ रही हैं। काम की बात करें तो उनकी फिल्म 'फोटोग्राफ' हाल में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी थे। सान्या की फिल्म बधाई हो को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »