20 Apr 2024, 17:20:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिट रहने के लिए जिम में जमकर पसीना बहाती हैं दिशा पाटनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 12:59PM | Updated Date: Jul 2 2019 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिट रहने के लिये जिम में जमकर पसीना बहाती हैं। दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं। वह अपनी फिटनेस को काफी महत्व देती हैं। दिशा के वर्कआउट वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। दिशा वर्कआउट का नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
 
दिशा  के जिम ट्रेनर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनका एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिशा अपने ट्रेनर के साथ इंटेंस एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं। वह हाथ में बॉल पकड़े हुए स्कॉट्स करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह ब्लू शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टॉप पहने दिखाई दे रही हैं।
 
दिशा अपने करियर में सफलता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। फिल्म भारत के हिट होने के बाद दिशा  फिल्म मलंग की शूटिंग में व्यस्त हैं।इस फिल्म को मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में  दिशा के साथ अनिल कपूर, कुणाल खेमू और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »