29 Mar 2024, 11:38:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। आरती छाबड़िया ने अपने पति विशारद के साथ मालदीव में हनीमून इंज्वॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें डाली हैं। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके फैंस को भी तस्वीरें पसंद आ रही हैं और ये सोशल मीडिया पर वायरल हैं। आरती इन तस्वीरों में कभी बीच पर पोज देते तो कभी अपने पति का हाथ पकड़े दिखती हैं। दोनों काफी रोमांटिक लग रहे हैं। उनकी जोड़ी भी काफी प्यारी है। आरती छाबड़िया ने एक फोटो में ब्लैक ड्रेस तो दूसरी में व्हाइट टीशर्ट और जींस पहनी है। आरती की शादी 24 जून को पूरी रीति रिवाज से हुई थी। इसके बाद ही यह कपल हनीमून पर मालदीव चला गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »