25 Apr 2024, 17:19:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका ने सरेआम किया अर्जुन कपूर से प्यार का इजहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 5:16PM | Updated Date: Jul 1 2019 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने उन्हें बड़ी ही खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और अर्जुन की एक रोमेंटिक फोटो शेयर की जिसमें दोनों एक- दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने उन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया है। जिसमें उन्हें अब तक की अर्जुन की रूममेट गर्लफ्रेंड कहा जा रहा था इस फोटो के साथ मलाइका ने जो कैप्शन में लिखा है उससे साफ ज़ाहिर हो रहा है कि वो और अर्जुन अब एक रिश्ते मे है। बता दें मलाइका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि हैपी बर्थडे मेरे क्रेजी, फनी, अमेजिंग अर्जुन कपूर। तुम्हें बहुत प्यार।
 
इसमें भले मलाइका ने खुलकर कुछ ना कहा हो लेकिन फोटो में जिस तरह से दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं और प्यार से एक-दूसरे को देख रहे हैं। वो काफी कुछ कह रहा है। हालांकि मलाइका और अर्जुन की ये फोटो जितनी वायरल हो रही है। उतना ही दोनों को ट्रोल भी किया जा रहा है दोनों की फोटो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग अर्जुन को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं तो कुछ मलाइका और अर्जुन कुमार को माँ बेटे की जोड़ी बता रहे हैं तो कुछ दोनों की उम्र के फासले को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »