29 Mar 2024, 07:48:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘गुड न्यूज’ के लिए एक्साइटेज हैं प्रियंका-निक लेकिन यह है मुश्किल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 1:03AM | Updated Date: Jul 1 2019 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। उनकी शादी की चर्चा सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में हुई थी। शादी के बाद से ही कपल दुनिया भर में सुर्खियों में रहता है। इन दिनों निक के भाई जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी से दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आ रही हैं। दोनों के रोमांस को देखते हुए फैन्स को इंतजार है कि प्रियंका और निक 'गुड न्यूज' कब देंगे। अब इस बारे में कुछ खबरें सामने आई हैं। 

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और निक अपनी फैमिली स्टार्ट करना चाहते हैं। हालांकि 'सकर' स्टार निक जोनस आने वाले दिनों में जोनस ब्रदर्स के साथ टुअर पर होंगे। ऐसे में वह पीसी को अपना समय नहीं दे पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सफर में निक प्रियंका के साथ ही रहना चाहते हैं। लेकिन टुअर की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक फैमिली शुरू करने के लिए एक्साइटेड हैं। निक प्रियंका और अपने बच्चे को पूरा समय देना चाहते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »