25 Apr 2024, 13:09:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बढ़ रही है विकी कौशल और मालविका मोहन में नजदीकियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 12:54AM | Updated Date: Jul 1 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विकी कौशल इन दिनों बॉलिवुड के सबसे चार्मिंग और हैंडसम बैचलर्स में से एक हैं। कुछ महीनों पहले उनका हरलीन सेठी से ब्रेकअप हुआ है। इसके बाद उनका नाम कटरीना कैफ, हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर सहित कई कलाकारों से जुड़ा। हालांकि किसी ने इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई।  अब खबर है कि विकी और 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' फेम मालविका मोहन में नजदीकियां बढ़ रही हैं। एक सूत्र ने बताया कि विकी और मालविका एक दूसरे को बचपन से जानते हैं और एक दूसरे का साथ काफी पसंद करते हैं। मुंबई में विकी कितने भी बिजी हों, लेकिन कई बार मालविका के घर लंच या डिनर करने जाते हैं।

अब ऐसा लग रहा है कि दोनों का रिलेशनशिप और भी मजबूत हो रहा है।  हाल ही में विकी अपने भाई सनी के साथ मालविका के घर डिनर के लिए गए थे। सूत्रों के अनुसार विकी को घर का बना साउथ इंडियन खाना बहुत पसंद है और इसलिए वह कई बार वह मालविका के घर जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि मालविका के घर पर खाने का विडियो भी विकी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं।  बता दें कि बीते दिनों विकी कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए काफी तारीफ हुई थी। अब वह चर्चा है कि अब वह फील्ड मार्शल सैम मानिकशॉ के किरदान में नजर आने वाले हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »