28 Mar 2024, 20:43:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुश्किल में अभिनेत्री अमीषा पटेल - हो सकती हैं गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 5:00PM | Updated Date: Jun 30 2019 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है और इसी के चलते उन्होंने अमीषा के खिलाफ रांची के एक अदालत का रुख किया है। अमीषा ने अपनी फिल्म 'देसी मैजिक' के लिए उनसे पैसे उधार लिए थे। अजय कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया कि तीन करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद उन्होंने रांची के अदालत में एक मामला दायर किया है।
 
पिछले साल 'देसी मैजिक' नामक फिल्म की रिलीज के लिए अमीषा ने उनसे पैसे उधार लिए थे और अब वह इन पैसों से संबंधित कोई बात ही नहीं करना चाहती हैं। अजय कुमार सिंह ने यह भी बताया कि अदालत की ओर से अमीषा को समन भेजा गया है और उन्हें 8 जुलाई से पहले अदालत में आना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »